राजगढ़, दलित बेटी की बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बरसाए पत्थर, प्रशासन का चला बुलडोजर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 19, 2022

राजगढ़, दलित बेटी की बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बरसाए पत्थर, प्रशासन का चला बुलडोजर।

दलित बेटी की बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बरसाए पत्थर, प्रशासन का चला बुलडोजर।

राजगढ़, दलित बेटी की बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बरसाए पत्थर, प्रशासन का चला बुलडोजर।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक दलित व्यक्ति की बारात पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे बाराती घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर जीरापुर कस्बे में मंगलवार देर रात हुई। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जीरापुर पुलिस थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने कहा कि मंगलवार को जीरापुर में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे सुसनेर से जीरापुर माताजी मोहल्ले में आई बारात जब वहां एक मस्जिद के सामने से निकल रही थी तो एक समुदाय के कुछ लड़कों ने डीजे एवं बैंड बंद करने को कहा।

उन्होंने कहा कि, इस पर बैंड वाले ने मस्जिद के सामने डीजे एवं बैंड बजाना बंद कर लिया और वहां से आगे बढ़ गये। लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद शीतला माता मंदिर के पीछे उन्होंने बैंड एवं डीजे बजाना फिर चालू कर दिया और नाचने लगे। तभी एक समुदाय के कुछ लोगों ने आकर बारातियों पर पीछे से पथराव शुरू कर दिया जिसमें लोगों को चोटें आई हैं। गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि दुल्हन के पिता की शिकायत पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौड़ ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात को जब बारात मंदिर के पास पहुंची, तो आरोपियों ने संगीत बजाने पर आपत्ति जताई। इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहते हुए गाली देना शुरू कर दिया कि डीजे बजाने से उनकी नींद खराब हो रही है और बाद में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें तीन बाराती घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि समर लाला, फरहान खान, जुनैद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पत्थरबाजों के अवैध अतिक्रमण पर सरकार का चला बुलडोजर

इस मामले में 21 आरोपियों के अवैध निर्माण को चिन्हित कर गुरुवार को मकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

राजगढ़, दलित बेटी की बारात पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बरसाए पत्थर, प्रशासन का चला बुलडोजर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...