Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
मनमोहक झांकियों का श्रोताओं ने जमकर लिया आनन्द।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बा क्षेत्र के ग्राम मौहारी में सात दिवसीय भागवत कथा के सातवें दिन आचार्य अमराचार्य ने सुदामा चरित की भावभीनी कथा सुनाकर श्रद्धालुओं की आँखों को नम किया तो वही रात के समय चल रही कृष्ण लीला में मुख्य अतिथि के रूप में अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे ने भगवान कृष्ण और राधा रानी की आरती उतारकर कृष्ण लीला को आरम्भ किया। गुरुवर की रात में श्रद्धालुओं ने मथुरा की श्री हरिदास रासलीला मण्डल के कलाकारों ने राधा कृष्ण, गोपियों और हस्यव्यंग कलाकारों ने नृत्य, हास्य व मनमोहक झांकियों के मंचन द्वारा श्रद्धालुओं को देर रात तक डटे रहने को मजबूर किया। गुरुवार को आचार्य अमराचार्य ने कथा का बखान करते हुए कृष्ण सुदामा की दिल को झकझोर देने वाली कथा का बखान किया जिसे सुनकर श्रोताओं की आँखे नम हो गयी। वही उन्होंने श्री कृष्ण सुदामा की बचपन से लेकर मिलन तक की कथा का रसपान कराया। वही रात में मथुरा की श्री हरिदास रासलीला मण्डल के कलाकारों ने रासलीला के मंचन में कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की लीला का मंचन किया। मंचन में कलाकारों की विभिन्न झांकियों का देर रात तक श्रद्धालुओं ने जमकर आनन्द उठाया। वही कार्यक्रम में जयपाल सिंह, यशवीर सिंह, ज्ञान सिंह, नवनीत तिवारी, लव तिवारी, राहुल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, धीरज, आशाराम राजपूत, गोलू, मोनू, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद