Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रख जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा जारी पत्र में अधिवक्ताओं के लिए प्रयुक्त किये गए अमर्यादित शब्द से नाराज जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत और महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर अदालती कार्यों से अपने को अलग रखा। अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत और महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पिछले 14 मई को विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने एक पत्र जारी कर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के लिए अमर्यादित टिप्पणी की थी। अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि अधिवक्ताओं को जनता के अधिकारों को अदालतों तक पहुंचाने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। शासन का यह पत्र सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज को आहत करने वाला है। महामंत्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि विशेष सचिव का पत्र अधिवक्ताओं के सम्मान पर कुठारागात है। यह पत्र न केवल एकतरफा है बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त सभी को न्याय के संरक्षण से वंचित भी करता है। उन्होंने कहा कि यदि शासन ने अधिवताओं को विश्वास में लेकर शीघ्र ही उपचारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन औरैया चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ पाठक ने कहा कि अधिवक्ता आफिसर ऑफ दि कोर्ट होता है और अधिकारियों को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए। अधिवक्ता न्याय प्रणाली के अविभाज्य व अभिन्न अंग होते हैं। सभी अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के उक्त पत्र पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, कुलदीप दुबे, विजय पांडेय, फरहत अली खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, गिरजाकान्त त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री राजू शुक्ला, हेमू चौबे, धीरेंद्र भदौरिया, शिवम शर्मा, सुरेश मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ल, अभिषेक दुबे, नागेंद्र त्रिपाठी, ऋषभ चतुर्वेदी, वैभव तिवारी, अंकुर अवस्थी, विपिन त्रिपाठी, नितिन दुबे, आशीष चतुर्वेदी, रवि त्रिपाठी, पिंटू पाल, कमलेश कुमार, सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद