UP, दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 14, 2022

UP, दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी।

दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी।

UP, दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र निवासी गंभीर सिंह पुत्र गोपीनाथ निवासी हलौआ सांफर थाना अजीतमल जिला औरैया को विपक्षियों द्वारा आए दिन गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती है। विपक्षी बबलू उर्फ सुनील पुत्र रामचंद्र व आधार उर्फ अखिल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हलोआ सांफर थाना अजीतमल पीड़ित गंभीर सिंह को जबरन परेशान करते हैं। उक्त विपक्षी डाकू चंदन सिंह का रिश्तेदार है, जिसके कारण विपक्षी का गांव में दबदबा बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलना नहीं चाहता है। उसके भय से गांव में दहशत का माहौल है। दिनांक 13-05-2022 को थाना दिवस अजीतमल पर प्रार्थी ने उक्त विपक्षियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि मुझे जान और माल का खतरा है। पीड़ित किसान अपने फसल की रखवाली अपने खेतों पर कर रहा था तभी विपक्षी द्वारा जानवर के नुकसान को लेकर हुआ विवाद उनके जानवरों को विपक्षी के घर पर कर दिए जाने से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पीड़ित किसान ने गुहार लगाई है।

UP, दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...