चोरी के शक में लोगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, आंख पर पट्‌टी बांधकर जमकर पीटा, मुंह से निकालने लगा झाग तो छोड़कर भागे; देखें VIDEO। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 19, 2022

चोरी के शक में लोगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, आंख पर पट्‌टी बांधकर जमकर पीटा, मुंह से निकालने लगा झाग तो छोड़कर भागे; देखें VIDEO।

चोरी के शक में लोगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, आंख पर पट्‌टी बांधकर जमकर पीटा, मुंह से निकालने लगा झाग तो छोड़कर भागे।

चोरी के शक में लोगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, आंख पर पट्‌टी बांधकर जमकर पीटा, मुंह से निकालने लगा झाग तो छोड़कर भागे; देखें VIDEO।

ग्वालियर। चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। लोगों ने संदेही के आंखों पर पहले पट्‌टी बांधी, फिर हाथ-पैर भी रस्सी से बांध दिए। 20 मिनट तक उसे इतना पीटा कि उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद लोग उसे छोड़कर भाग गए। मामला फालका बाजार में काजल टॉकीज के पास एक दुकान का है। इस मामले में किसी ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, विडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उसकी जांच के लिए कहा है। सीसीटीवी की मदद से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।


दरअसल, तीन दिन पहले फालका बाजार में काजल टॉकीज के पास एक ऑप्टिकल शॉप के बाहर से साइकिल चोरी हो गई थी, लोग इससे नाराज थे। एक दिन पहले यह युवक उसी दुकान के पास कुछ सामान उठा रहा था। तभी दुकानदार ने शोर मचाया तो वह भागने लगा। आसपास के दुकानदारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। फिर उसकी आंख पर पट्‌टी बांधी और हाथ-पैर बांधकर एक बंद दुकान के शटर से बांध दिया। उसको बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान युवक छोड़ने की भीख मांगता रहा। युवक चिल्लाता रहा कि मत मारो, कोई पुलिस को बुलाकर मुझे उनके हवाले कर दो, पर लोग नहीं माने। उसे रस्सी से बांधकर घसीटा।

चोरी के शक में लोगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, आंख पर पट्‌टी बांधकर जमकर पीटा, मुंह से निकालने लगा झाग तो छोड़कर भागे; देखें VIDEO।

घटना की सूचना स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को नहीं दी, बल्कि खुद ही उससे साइकिल चोरी का सच उगलवाने के लिए मारपीट करने लगे। इस दौरान युवक पिटते-पिटते मुंह से झाग छोड़ने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों को कुछ राहगीर ने सलाह दी कि यदि उसे कुछ हो गया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। इसके बाद लोग उसे घसीटकर कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...