महिला डॉक्टर ने अपनी बहू के साथ मिलकर पड़ोसी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया, सास-बहू ने डॉक्टर के साथ बनाई अश्लील VIDEO। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 26, 2022

महिला डॉक्टर ने अपनी बहू के साथ मिलकर पड़ोसी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया, सास-बहू ने डॉक्टर के साथ बनाई अश्लील VIDEO।

मुरैना‎। सुमावली में बुजुर्ग डॉक्टर (Registerd Medical Practitioner) का उसके‎ ही पड़ोस के RMP डॉक्टर ने‎ अपनी रिश्तेदार की मदद से‎ अश्लील VIDEO बनवाया। इस‎ काम में वृद्ध महिला ने अपने बेटे-बहू‎ की मदद ली। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर, महिला, उसके बेटे-बहू और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर से आरोपी 1 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं, जब उन्होंने 3 लाख की‎ डिमांड और की तब परेशान डॉक्टर ने‎ 24 मई को सिविल लाइन थाने में‎ शिकायत दर्ज कराई। मुरैना शहर के रामनगर निवासी डॉ. रमेश पांडेय सुमावली में क्लीनिक चलाते हैं। पड़ोस में ही बड़ापुरा महटोली गांव का भूरा उर्फ लायक सिंह कुशवाह का भी बजरंग क्लीनिक है। डॉ. रमेश का लंबे समय से यहां क्लीनिक है, इसीलिए उनकी क्लीनिक खूब चलती है। डॉ. भूरा ने उनकी क्लीनिक बंद करवाने के लिए अपहरण और फिर हनी ट्रैप की साजिश रची।

महिला डॉक्टर ने अपनी बहू के साथ मिलकर पड़ोसी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया, सास-बहू ने डॉक्टर के साथ बनाई अश्लील VIDEO।

16 मई‎ को डॉ. भूरा ने डॉ. पांडेय का मोबाइल‎ फोन यह कहकर मांगा कि एक रिश्तेदार‎ से बात करनी है। इसी दिन शाम 5 बजे‎ उनके मोबाइल पर एक महिला‎ ने कॉल करके अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। उन्होंने फोन कट कर दिया। 18 मई को उन्होंने‎ क्लीनिक बंद की और चचेरे भाई की‎ बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से निकले। महाराजपुरा नहर के पास दो‎ युवकों ने कट्‌टा अड़ा‎ दिया और उन्हें वांसी‎ नहर की पुलिया पर ले गए। उनकी अंगूठी छीन ली, फिर‎ जौरी गांव में नरुआ के पास स्थिति‎ एक सूने मकान में ले गए।‎ संतोष कुशवाह और मोनू कुशवाह नाम के‎ दोनों युवक डॉक्टर को जौरी गांव में नरुआ‎ के पास स्थित खाली मकान में ले गए। यहां‎ वृद्ध महिला और उसकी बहू पहले से थी। उन्होंने डॉक्टर के कपड़े उतारकर महिलाओं के साथ अश्लील VIDEO बनाए। आरोपियों ने डॉक्टर को धमकाया कि‎ इस VIDEO से हम तुम्हें बदनाम कर देंगे।

महिला डॉक्टर ने अपनी बहू के साथ मिलकर पड़ोसी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया, सास-बहू ने डॉक्टर के साथ बनाई अश्लील VIDEO।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...