Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, 3 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हटा मलवा, ग्रामीण हो रहे परेशान।
रायसेन/देवरी, 3 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हटा मलवा, ग्रामीण हो रहे परेशान।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की नवीन नगर परिषद देवरी में हाल ही में प्रधानमंत्री स्वच्छ अभियान के तहत पेयजल को लेकर करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपए की योजना स्वीकृत हुई है। कुछ महीने पहले उसका भूमि पूजन भी किया गया, उसके बाद तत्काल ठेकेदार द्वारा कुछ वार्ड की नगर की सड़कें खोद कर पाइप लाइन डाली गई है। नगर के बस स्टैंड से कहार मोहल्ले के पास चूड़ी बाजार की सड़क खोद कर पाइप लाइन डाल दी गई है।
3 महीने से पड़ा मलवा ठेकेदार द्वारा अभी तक सड़क से नहीं हटाया गया। नगर के ग्रामीणों का कहना है, बरसात की शुरुआत हो गई है, मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। वही छोटे बच्चों के स्कूल चालू हो गए हैं, नगर के नागरिकों ने कई बार ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ठेकेदार कुछ समय के बाद कहीं भी नजर नहीं आ रहे। अब इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने का मन बनाया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद