Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
UP, सम्पूर्ण जनपद हुआ योगमय, डीएम ने की अपील।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भारत के प्रधानमंत्री ने भारत देश की जनता को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाने पर जोर दिया था। उन्होंने खुद भी योग किया था और भारत में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह कारवां आगे बढ़ते-बढ़ते धीरे-धीरे तमाम देशों ने योग को अपनाना शुरू कर दिया और यह आयोजन विश्व संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गया और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। हर साल दुनियाभर में योगा सेशन व योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में औरैया जनपद के जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने भी योग दिवस 21 जून के लिए जनपद वासियों को योग को अपनाने की अपील की थी जिसमे उन्होंने कहा था कि सभी लोग योग को अपना कर स्वयं को निरोगी बनाने का संकल्प लें। साथ ही आप जहाँ हैं वही योग क्रियाएं करने की चेष्टा करे और अपने योगासनों के फोटोग्राफ आयुष ऐप पर लोड करें। उनकी इस अपील का नतीजा ये हुआ कि पूरा जनपद योगमय हो गया। जिलाधिकारी एवं समस्त अधिकारियों द्वारा शहीद पार्क में योगासन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिए हमें नियमित योग करना चाहिए। जनपद में जिलाधिकारी से लेकर मनरेगा मजदूर, बच्चों से लेकर वृद्ध व महिलाये योग करतीं नजर आईं।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद