Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, चार लाख 81 हजार रू मूल्य की हाथ भट्टी मदिरा ओर 8000 किलोग्राम महुआलाहन जब्त।
रायसेन, चार लाख 81 हजार रू मूल्य की हाथ भट्टी मदिरा ओर 8000 किलोग्राम महुआलाहन जब्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने तथा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा भण्डारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशानुसार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन मे वृत उप निरीक्षक रायसेन शरद मिश्रा एवं पुलिस बल थाना सांची के संयुक्त अभियान में मुखबिर सूचना के आधार पर सूचना की तस्दीकी के लिए ग्राम गुलगाव जाकर सूचित स्थान पर पंचों एवं स्टाफ के साथ पहुँच छापामार कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में लगभग चार लाख 81 हजार रू मूल्य की 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, प्लास्टिक के ड्रमों में भरा कुल 8000 किलोग्राम शराब बनाने हेतु तैयार शुदा महुआ लाहन एवं एक चालू भट्टी मौके पर पकड़ा जाकर शराब को जब्त कर कब्जा आबकारी लिया गया। साथ ही महुआ लाहन के सेम्पल लेकर मय ड्रमों एवं डिब्बों के मौके पर चालू भट्टी सहित नष्ट किया जाकर अज्ञात मप्र आबकारी अधिनियम धारा 34 के तहत कुल 5 प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिये गए। यह कार्यवाही वृत में पदस्थ मुख्य आबकारी आरक्षक निजाम खान एवं आरक्षक संतोष मर्सकोले, गोविंद महावर, मनोज विश्वकर्मा एवं नगर सैनिक के सहयोग से संपन्न की गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद