Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सास ने की दामाद की शिकायत, बेटी बोली मुझे कोई परेशानी नहीं।
रायसेन, सास ने की दामाद की शिकायत, बेटी बोली मुझे कोई परेशानी नहीं।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। एक सास ने अपने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत में कहा कि उसका दामाद बेटी के साथ मारपीट करता है और दहेज मांगता है। सुनवाई में पूरा मामला झूठ पाया गया। वही एक अन्य मामले ने 25 साल की शादी टूटने की कगार पर पहुँच गई थी, पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ घर छोड़कर भोपाल में रह रही थी। समझाइश के बाद पति-पत्नी में राजीनामा हुआ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में आए एक प्रकरण में सास ने अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी बेटी के साथ मारपीट करता है, दहेज की मांग करता है, इसी तरह के कई सारे आरोप उसने अपने आवेदन में लगाए थे। बेटी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सारे आरोप झूठे है। वह अपने पति के साथ खुश है और काफी अच्छे से रहती है। सुनवाई में सामने आया कि मामला कुछ और ही है। दरअसल बेटी की पहली शादी टूट चुकी थी और उससे उसे एक बेटी है, अब बेटी अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली है, जिससे उसे एक बेटा है। लड़की की माँ चाहती है कि पहले वाली बेटी उसे दी जाए, ताकि वह उसकी अच्छी परवरिश कर सके, लेकिन बेटी अपनी बच्ची को अपने पास ही रखना चाहती है। इस मामले को सास ने परिवार परामर्श केंद में लाने के लिए दामाद के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी। सास को झूठी शिकायत करने पर समझाइश देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक दूसरे मामले में 3 बेटी और एक बेटे के मां अपने पति की प्रताड़ना और चरित्र संदेह से परेशान होकर भोपाल जाकर रहने लगी। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके है, उनकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पति को समझाइश दी गई कि आइंदा से वह पत्नी व बच्चों को परेशान न करें, नहीं तो कड़ी करवाई की जाएगी। समझाइश के बाद पति ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी और सुधरने का वादा किया। इससे पत्नी और बच्चे उसके साथ रहने को राजी हो गए। एक अन्य मामले में सास-बहू में हुए विवाद के बाद पति और पत्नी के परिवारों में हुई हाथापाई के कारण एक घर टूटने की कगार पर पहुँच गया था। विवाद का मामला थाने तक पहुँच गया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर घर टूटने से बचाया गया। दोनों को आपसी विवादों को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने की सलाह दी गई, जिस पर दोनों राजी हो गए। मंगलवार को बैठक में सुनवाई के लिए 12 प्रकरण रखे गए थे, जिसमे से दो में राजीनामा हुआ। दो प्रकरणों में न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वही तीन प्रकरण नास्तिबद्ध किए गए। अन्य प्रकरणों में पक्षकारों के अनुपस्थित रहने पर अगली तारीख दी गई। परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद