प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, एक दोस्त ने विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, एक दोस्त ने विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, एक दोस्त ने विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, एक दोस्त ने विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

राजस्थान। धौलपुर जिले में दोस्ती और प्यार को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक युवक अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को दोस्त के घर ले गया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने पीड़िता के प्रेमी से एक लाख रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस धमकी का ऑडियो किसी शख्स ने एसपी को भेज दिया। एसपी ने ऑडियो को लेकर उसके कथित प्रेमी को अरेस्ट किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 जून को वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दूसरे दोस्त के घर पर लेकर गया। वहां उसने और बाकी चार-पांच साथियों ने गैंगरेप किया। इस दौरान अन्य दोस्त ने उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए सात आरोपियों में से चार नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक, 14 जून को एक ऑडियो क्लिप मिली। इसे सुनने में यह लगा कि एक लड़का दूसरे लड़के से यह कहते हुए पैसे मांग रहा है कि तुमने दोस्तो के साथ मिलकर एक लड़की के साथ गलत काम किया है, उसका वीडियो मेरे पास है। मुझे पैसे दो नहीं तो वायरल कर दूंगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई और आरोपी की पहचान कर ली गई। इसके बाद पूरी वारदात की तस्वीर सामने आई, आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप, एक दोस्त ने विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...