Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, आचार संहिता का खुला उल्लंघन, प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिखे झुंड।
रायसेन/बरेली, आचार संहिता का खुला उल्लंघन, प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिखे झुंड।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगरी निकाय चुनाव को लेकर वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है। फिर भी यहां पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आचार संहिता का खुला उल्लंघन होते देखा गया। 10.00 बजे से नामांकन जमा होने का क्रम प्रारंभ हुआ। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी सहित निर्दलीयों के द्वारा अपने-अपने नामांकन जमा किए गए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के झुंड आसानी से देखे गए।
वही वाहनों की कतारें कार्यालय के समक्ष लगी रही। 1.00 बजे के लगभग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और निर्वाचन क्षेत्र परिसर में लगी भीड़ को वहां से हटाया गया। निर्वाचन क्षेत्र परिसर में आचार संहिता का रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष खुला उल्लंघन किया गया। परिसर में वाहनों की भीड़ आसानी से लगी देखी गई। वहीं समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी एक दूसरे की सेल्फी और फोटो खिंचवाते नजर आए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद