Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आपस में भिड़ी करोड़पति देवरानी-जेठानी, लड़ते-लड़ते नाले में गिरीं, कीचड़ में भी नहीं रुके लात-घूंसे।
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आपस में भिड़ी करोड़पति देवरानी-जेठानी, लड़ते-लड़ते नाले में गिरीं, कीचड़ में भी नहीं रुके लात-घूंसे।
राजस्थान। अजमेर स्थित ब्यावर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की चार महिलाएं भी एक-दूसरे से भिड़ गईं। हालात ऐसे बने कि आपस में लड़ते-भिड़ते चारों पेट्रोल पंप के बाहर से गुजर रहे नाले में जा गिरीं। कीचड़ के बीच भी उनकी हाथापाई जा रही और एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ती रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। शहर के टाटगढ़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच यह संघर्ष हुआ। इस लड़ाई में दोनों पक्षों की महिलाएं भी कूद गईं और मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप के बाहर से गुजर रहे एक नाले में जा गिरीं। बदबू और गंदगी भरे नाले में भी दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर लड़ती रहीं। इस दौरान एक पक्ष का एक युवक नाले में कूद गया और एक महिला से साथ मारपीट करने लगा। यह देख दूसरे पक्ष के आदमी ने भी नाले के ऊपर से उक्त युवक पर जमकर लातों से प्रहार करना शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया और नाले में गिरी महिलाओं को बाहर निकाला।
उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लेकर पहुंची। जहां पर दोनों पक्षों की और से एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी गई हैं। पुलिस शिकायतों के बारे में मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नायरा पेट्रोल पंप मालिक नरेंद्र कुमार आर्य और उसके परिवार की एक विधवा संगीता कुमावत के बीच संपति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार शाम परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पहले भी एक सामाजिक कार्यक्रम में पेट्रोल पंप मालिक के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पाबंद भी किया, लेकिन एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बार सारा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जहां सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद