मेयर पद की दावेदार पत्नी ने प्रचार के लिए किया माना तो BJP नेता ने गोली मारकर की हत्या, खुद ने भी किया सुसाइड। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

मेयर पद की दावेदार पत्नी ने प्रचार के लिए किया माना तो BJP नेता ने गोली मारकर की हत्या, खुद ने भी किया सुसाइड।

मेयर पद की दावेदार पत्नी ने प्रचार के लिए किया माना तो BJP नेता ने गोली मारकर की हत्या, खुद ने भी किया सुसाइड।

मेयर पद की दावेदार पत्नी ने प्रचार के लिए किया माना तो BJP नेता ने गोली मारकर की हत्या, खुद ने भी किया सुसाइड।

बिहार। 16 जून को बिहार के मुंगेर में बीजेपी नेता अरुण यादव ने मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया था। मामले में सामने आया है कि अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी ने थके होने के कारण एक दिन के लिए आराम करने की बात कही थी। इसी बात से बीजेपी नेता अरुण यादव गुस्से में आ गए और उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है। 16 जून को यहां बड़ा बाबू के नाम से चर्चित भाजपा नेता अरुण यादव के घर से जब गोली चली तो लोग दहशत में आ गए। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग उनके घर पहुंचे तो बेडरूम अंदर से बंद था। इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे। वहीं, उनकी पत्नी प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की प्रबल दावेदार थीं। अरुण पिछले कई महीनों से अपनी पत्नी के साथ नगर निगम क्षेत्र की जनता से मिल रहे थे और लोगों को अपनी पत्नी को मेयर का चुनाव लड़ाने की जानकारी दे रहे थे।

बीजेपी नेता के पिता फुलेश्वर यादव ने बताया, बेगूसराय जिले की प्रीति कुमारी से अरुण यादव की शादी करीब 4 वर्ष पहले बेगूसराय जिले में हुई थी। इन दोनों की कोई संतान नहीं थी, इसी को लेकर वह पत्नी का इलाज पटना से करवा रहे थे। घटना से एक सप्ताह पहले पति-पत्नी इलाज कराने पटना गए थे। वहां से आने के बाद अरुण यादव फिर से लोगों से मिलना जुलना शुरू करना चाहते थे, लेकिन थकावट के कारण प्रीति ने जाने में असमर्थता जताई। प्रीति ने कहा, 'आज रहने देते हैं, कल चलेंगे।' इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, फिर तीसरे ही दिन अरुण ने पत्नी की हत्या करके सुसाइड कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया, मौके से 2 देसी कट्टे और एक खोखा बरामद किया। भागलपुर से एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं, मामले की जांच जारी है। बताते चलें कि मृतक अरुण यादव पूर्व में कुख्यात अपराधी था, उसके खिलाफ हत्या और जमीन कब्जाने जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। हालांकि, कुछ  मामलों में बरी, तो कुछ में जमानत पर बाहर था।

मेयर पद की दावेदार पत्नी ने प्रचार के लिए किया माना तो BJP नेता ने गोली मारकर की हत्या, खुद ने भी किया सुसाइड।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...