Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
छात्रा से ट्यूशन टीचर को हुआ प्यार, छात्रा और मां ने किया विरोध तो चाकू और रोड से किया जानलेवा हमला।
छात्रा से ट्यूशन टीचर को हुआ प्यार, छात्रा और मां ने किया विरोध तो चाकू और रोड से किया जानलेवा हमला।
उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में ट्यूशन टीचर ने एकतरफा प्यार में छात्रा और उसकी मां पर चाकू व लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के फतेहपुर चुंगी इलाके की है। 50 साल की सायमा और उनकी बेटी इलमा घर के अंदर कमरे में बैठी हुई थीं, तभी पड़ोस में रहने वाला दाऊद नामक युवक अचानक घर में घुसा। उसने 50 साल की सायमा के सिर पर लोहे की रोड से वार किया और चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी। साथ बैठी बेटी इलमा कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दाऊद ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं तो उनके घर पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहता है। वह इलमा को उर्दू की ट्यूशन पढ़ाने आता था, इस दौरान उसे इलमा से एकतरफा प्यार हो गया। इसकी भनक जब इलमा और उसकी मां को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ट्यूशन टीचर दाऊद ने मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलमा के पिता फहीम ने बताया कि जब यह घटना घटी, उस समय वे घर पर नहीं थे, किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा आरोपी ने उठाया और उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज करके आरोपी दाऊद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद