Post Top Ad
Monday, June 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली, युवा तरुणाई ने दिखाया शौर्य दमखम।
रायसेन, भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली, युवा तरुणाई ने दिखाया शौर्य दमखम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार के मार्गदर्शन में एवं युवामोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर के नेतृत्व में विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह विकास तीर्थ बाइक यात्रा पाटनदेव स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर से शुरू होकर सागर भोपाल तिराहे से इंडियन चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए भाजपा जिला कार्यालय भोपाल रोड़ पर समापन हुआ। युवामोर्चा जिला महामंत्री प्रभांशु भदौरिया, कुणाल कांकर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेमिसाल 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर देश भर में 1 जून से लेकर 15 जून तक सेवा शुशासन और गरीब कल्याण के रूप में 15 दिवसीय पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों का लाभ लेने जागरूक करते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। युवामोर्चा कोषाध्यक्ष कुणाल कांकर ने आगे बताया की विकास तीर्थ बाइक रैली मार्ग पर केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार द्वारा पूर्ण किये गए प्रमुख निर्माण कार्यों से होते हुए निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिए। इस अवसर पर युवा मोर्चा से जिला पदाधिकारी कपिल पटेल, अंशुल शर्मा, सुयश त्रिवेदी, ट्विंकल कीर, शुभम तोमर, अमित जोशी, कृष्णमोहन बघेल, संजीव मीना, हेमंत धाकड़, विनोद लोधी, अर्जित कुशवाह, शिवम बघेल, अमित यादव, तिलक शर्मा, अर्जुन परिहार, रोहित शर्मा, जय राजपूत आदि उपस्थित रहे।
भाजपा युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकालकर रायसेन सिटी में अपना भव्य शौर्य दिखाया। बाइक रैली भगवा झंडों और जय घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का नगर के लोगों ने जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. जेपी किरार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में हमें भाजपा के लिए मतदान करना भी है और अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लेकर भी जाना है। हम सभी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करना है। सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में भाजपा की सरकार बनाना है। यही संकल्प होना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद