कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 13, 2022

कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर।

कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर।

कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक श्री स्वामी ऋषि चैतन्य व्यास जी बद्रीधाम ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। श्रोताओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना। श्री कृष्ण-रुक्मणी का वेश धारण किए बाल कलाकारों पर भारी संख्या में आए भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। कथा के मुख्य यजमान राजेश्वरी देवी, ज्योति-हरिश्चन्द्र गुप्ता, दिव्या-राजेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया। प्रसंग में व्यास जी ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। रुक्मणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह चेदि नरेश राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहता था। रुक्मणी के संज्ञान में जब यह बात आयी तो उन्होंने एक ब्राहमण संदेशवाहक द्वारा श्रीकृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया। तब श्रीकृष्ण विदर्भ देश की नगरी कुण्डिनपुर पहुंचे और वहां बारात लेकर आए शिशुपाल व उसके मित्र राजाओं शाल्व, जरासंध, दंतवक्त्र, विदु रथ और पौंड्रक को युद्ध में परास्त करके रुक्मणी का उनकी इच्छा से हरण कर लाए। वे द्वारिकापुरी आ ही रहे थे कि उनका मार्ग रुक्मी ने रोक लिया और कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। तब युद्ध में श्रीकृष्ण व बलराम ने रुक्मी को पराजित करके दंडित किया। तत्पश्चात श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया। बाल कलाकार के रूप में प्रिंसी श्रीकृष्ण के भेष में, तान्या रुक्मणी के रूप में व राधा की भूमिका वर्षा ने निभाई। इस दौरान महिला मंडली में शामिल आभा, गीता, लक्ष्मी गुप्ता, कल्पना, सरला, रेखा आदि ने मंगलगान से वातावरण को सरस बना दिया। भागवत आरती में रामबाबू गुप्ता, विनीत गुप्ता, प्रमोद, बृजेश बन्धु, अजय गुप्ता, रामदास गुप्ता, शिवकुमार, गौरव पोरवाल, अंकित, रोहित, अनन्त, अंगद, रंजीत यादव, अंगद, अखिल कुमार, गौरव गुप्ता, हरिओम, मंजुला, विनीत गुप्ता, अरुण सुरेश, आदि मौजूद रहे।

कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...