रायसेन/बरेली, पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की दावेदारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

रायसेन/बरेली, पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की दावेदारी।

पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की दावेदारी।

रायसेन/बरेली, पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की दावेदारी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्थानीय एक होटल में दोपहर समय कांग्रेस पर्यवेक्षक अविनाश भार्गव, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कांग्रेस जनों की उपस्थित में नगर परिषद के 15 वार्ड से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने 40 दावेदारों ने पार्षद पद की दावेदारी प्रस्तुत की। इस मौके पर कांग्रेस पर्यवेक्षक अविनाश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति को लेकर हमें नगरी निकाय चुनाव लड़ना है। नगरीय निकाय चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे, हमें एक होकर चुनाव लड़ना है। पार्षद पद के लिए एक प्रत्याशी को टिकट मिलना है, दावेदारी तो कई लोगों के द्वारा की गई है। लेकिन हमें पार्टी के लिए चुनाव लड़ना है और एक होकर ही हम चुनाव जीत सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश कमेटी पार्षदों की लिस्ट पर जो मोहर लगाएगी, वह हमें मान्य होगी। विधायक ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को हमें बताना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार किस तरह से भाजपा ने षड्यंत्र रच कर खरीद-फरोख्त कर गिराई, यह हमें जनता को बताना है और विधानसभा चुनाव की दिशा तय करना है। हमें उम्मीद है कि सभी कांग्रेस जन एक होकर नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाएंगे। नगर परिषद के 15 वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए 40 दावेदारों ने दावेदारी प्रस्तुत की। पर्यवेक्षक के समक्ष कई ऐसे आवेदन पहुंचे जो पूर्व में बाढ़ से चुनाव भी हार चुके हैं और कई वार्डों में उनका एक सत्र आज भी कायम है।

रायसेन/बरेली, पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की दावेदारी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...