रायसेन का युवक भोपाल की प्रेमिका के लिए करता था गांजा तस्करी, प्रेमिका ने की मुखबिरी, पत्नी ने जेवर बेचकर छुड़ाया तो प्रेमिका ने पहुंचाया जेल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 8, 2022

रायसेन का युवक भोपाल की प्रेमिका के लिए करता था गांजा तस्करी, प्रेमिका ने की मुखबिरी, पत्नी ने जेवर बेचकर छुड़ाया तो प्रेमिका ने पहुंचाया जेल।

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 किलो गांजा मिला है। वह पहले भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह इलाके में रहने वाली महिला से प्रेम करता है। उसके खर्च के लिए वह गांजा की तस्करी करने लगा। हालही में प्रेमिका से कहासुनी हो गई, उसने पुलिस से मुखबिरी कर फंसा दिया। एडि. डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक सूचना मिली कि भानपुर ब्रिज के पास एक लड़का गांजा की खेप देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास थैले में 10 किलो गांजा मिला। आरोपी की पहचान गौहरगंज, रायसेन में रहने वाले मूरत आदिवासी पिता भगवान सिंह गौड़ (30) के रूम में हुई।

एडि. डीसीपी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि आरोपी रायसेन से गांजा लेकर भोपाल आता है। वह तीन माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है। एडि. डीसीपी ने उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह किसी महिला से प्रेम करता है। उसका खर्च उठाने के लिए वह गांजा की तस्करी करने लगा। इससे पूर्व भी वह गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसे छुड़ाने के लिए पत्नी ने जेवर तक बेच दिए, वह 10वीं तक पढ़ा है।

रायसेन का युवक भोपाल की प्रेमिका के लिए करता था गांजा तस्करी, प्रेमिका ने की मुखबिरी, पत्नी ने जेवर बेचकर छुड़ाया तो प्रेमिका ने पहुंचाया जेल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...