Post Top Ad
Tuesday, June 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
सहेली की शादी से लौट रही दसवीं की छात्रा से की दरिंदगी, बेहोश कर किया दुष्कर्म, पंचायत ने कहा- शिकायत मत करो, समझौता कर लो।
सहेली की शादी से लौट रही दसवीं की छात्रा से की दरिंदगी, बेहोश कर किया दुष्कर्म, पंचायत ने कहा- शिकायत मत करो, समझौता कर लो।
बिहार। सीतामढ़ी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन आरोपियों ने 16 वर्षीय लड़की को पहले बेहोश किया, इसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के गांव की बताई जा रही है। पीड़िता अपनी सहेली की शादी से लौट रही थी, शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देर रात वह शादी से लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने उसे घेर लिया। इस दौरान उसकी एक सहेली वहां से किसी तरह भाग गई। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपी शराब के नशे में थे, पीड़िता दसवीं की छात्रा है। घटना के बाद सुबह चार बजे उसे होश आया। इसके बाद उसने किसी तरह घर पहुंचकर परिजन को वारदात की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मामले को पंचायत में ले जाने को कहा, लेकिन लड़की के परिजन ने महिला थाने में शिकायत करने पहुंचे।
पीड़िता के मुताबिक, उसके परिवार पर पंचायत में समझौता करने का दवाब बनाया गया। पंचायत ने इंसाफ देने के बजाय उससे कहा कि समझौता कर लो। घटना की पुष्टि के लिए पीड़ित की सहेली को महिला पुलिस थाने ने कॉल किया, सहेली ने भी गैंगरेप की घटना की पुष्टि की। उसने बताया कि वो इतना डर गई है कि घरवालों तक को कुछ नहीं बताया। इस संबंध में महिला पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे रविवार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल किया गया। सूचना पर महिन्दवारा थाने की पुलिस ने महिला थाने पहुंचकर मामले की छानबीन की।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद