दूसरे धर्म में की शादी तो दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 14, 2022

दूसरे धर्म में की शादी तो दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।

दूसरे धर्म में की शादी तो दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।

दूसरे धर्म में की शादी तो दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।

दिल्ली में अंतरधार्मिक विवाह करने पर 29 साल के युवक की आईपी एस्टेट के टाकिया काले खां इलाके में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ बदमाश एक शख्स को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारते हैं और तब तक मारते हैं जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती है। इसके बाद आरोपी आसानी से लोगों को धमकाते हुए मौका से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही जांच करते हुए 8 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वारदात 12 जून की रात की है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10.45 बजे पीएस आईपी एस्टेट स्थित एलएनजेपी अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली के मिरदर्ड रोड निवासी 29 साल के फरजान पर चाकू से हमला किया गया था, जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह मर चुका था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जब वारदात के मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हें एक कैमरे से वारदात की फुटेज मिल गई। इसके बाद पुलिस को पड़ताल में पता चला कि राजकुमार और मुस्तकीम वारदात के मुख्य आरोपी हैं। दोनों दिल्ली से भागकर गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। आनन-फानन में पुलिस टीम गठित कर आरोपितों का पीछा शुरू किया गया। पुलिस टीम ने करीब 400 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया। बाद में पुलिस ने हरिद्वार के ज्वाला पुरी स्थित सीएनजी पंप स्टेशन पर आरोपी राजकुमार उर्फ ​​भोला निवासी मिरदर्ड रोड, दिल्ली और मुस्तकीम आला मोटा निवासी तुर्कान गेट दिल्ली को पकड़ लिया। साथ ही स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया और कार से वारदात में इस्तेमाल हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि उसने फरजान की साली से एक साल पहले शादी की थी। फरजान की बीबी का नाम सबरीना है और राजकुमार की बीवी आलिया है। आलिया ने राजकुमार से अंतरधार्मिक शादी की थी इसलिए फरजान और उसकी बीवी सबरीना इस रिश्ते का विरोध करते थे। इसी बात से नाराज होकर राजकुमार ने फरजान के कत्ल का प्लान बना दिया। पुलसि ने बताया कि गैर धर्म में शादी करने से दोनों परिवरों में इतना विवाद बढ़ गया था कि राजकुमार और मुस्तकीम ने फरजान की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान जब फरजान के पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कुछ दिनों के बाद नेपाल भागने वाले थे, मुस्तकीम राज कुमार का दोस्त है।

दूसरे धर्म में की शादी तो दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...