राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 14, 2022

राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, राजगढ़।
राजगढ़। रोड एक्सीडेंट का दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार कार के झटके से बाइक सवार युवक उछला और ट्रक के पहिए से टकरा गया। सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई। युवक गुना जिले के मधुसूदनगढ़ के कादी खेड़ा गांव का रहने वाला था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। घटना सोमवार दोपहर की है।

राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

पुलिस ने बताया कि कुलदीप राजपूत बाइक पर पीछे सिलेंडर पकड़कर बैठा था। बाइक सूरज राजपूत चला रहा था। वे सुठालिया के ब्यावरा रोड पर थे। सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी। क्रॉस करने के दौरान कार सिलेंडर से टच हो गई। इसके तेज झटके से कुलदीप सिलेंडर के साथ उछलकर सिर के बल गिरा। उसका सिर ट्रक के टायर से भी टकरा गया। कुलदीप को गहरी चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए भोपाल लाया जा रहा था, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

कुलदीप ब्यावरा के पीजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। अभी उसके एग्जाम चल रहे हैं। पिता नेपाल सिंह राजपूत ने बताया कि चार बेटियों प्रियंका, साधना, कल्पना और बिंदु में वह सबसे छोटा था। बहुत दिन से घर में एक खाली गैस सिलेंडर रखा था। कुलदीप अपने दोस्त सूरज के साथ इसे बदलकर भरा हुआ सिलेंडर लेने 7 किलोमीटर दूर सुठालिया गांव जा रहा था।

राजगढ़, बाइक पर सिलेंडर लेकर पीछे बैठे छात्र से कार हुई टच तो उछलकर सिर के बल गिरा, चार बहनों में इकलौता भाई था युवक।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...