Post Top Ad
Tuesday, June 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शिवपुरी
पत्नी ने जेठ और देवर से नहीं बनाए संबंध तो घर से निकाला, पति और सास ने पीटा, जेठ ने पेट पर मारी लात, गिराया गर्भ।
पत्नी ने जेठ और देवर से नहीं बनाए संबंध तो घर से निकाला, पति और सास ने पीटा, जेठ ने पेट पर मारी लात, गिराया गर्भ।
शिवपुरी। एक बहू ने जेठ और देवर के साथ रिलेशन बनाने से मना कर दिया तो सास और पति ने उसे घर से निकाल दिया, उसे पीटा भी। जेठ ने पेट पर लात मारी तो दो महीने का गर्भ गिर गया। पीड़िता ने महिला थाने में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को उसने SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूलत: मुरैना की रहने वाली है। शादी टोंगरा रोड के रहने वाले युवक से 5 मई 2021 को हुई थी। पिता ने दहेज दिया लेकिन फिर भी शादी के बाद भी ससुरालवालों की मांग पर पिता लाखों रुपए अलग से दे चुके हैं। इसके बावजूद वे लगातार रुपए की मांग करते हैं। उसके अकाउंट में दो लाख रुपए थे, वह भी दे दिए। अब वे 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।
महिला का कहना है कि पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है, तीनों की शादी नहीं हुई है। पति अपनी मां और तीनों भाइयों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जेठ और देवर उसके साथ संबंध बनाना चाहते हैं। मौका मिलते ही वे उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसकी शिकायत उसने पति और सास से की, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। जेठ और देवर संबंध बनाने पर अड़े हैं। पीड़िता का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। यही कारण है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही। नशे के बाद वे उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पति से कहा, तो उसने सास के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि उसे दो महीने की प्रेग्नेंसी थी, जेठ ने पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ गिर गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# शिवपुरी
Share This
About Ghatak reporter
शिवपुरी
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद