Post Top Ad
Friday, June 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव।
रायसेन, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शुक्रवार को शासकीय कन्या माध्यमिक शाला गौहरगंज में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सभी शिक्षको द्वारा छात्राओं तिलक लगाकर टॉफियां वितरित की गई। कार्यक्रम में सभी छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक भी एक निश्चित गणवेश में दिखाई दिए। शिक्षक सुनील वर्मा द्वारा बताया गया कि इस वर्ष हमने स्कूल में खेलकूद में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए खेलकूद की ड्रेश और जूते भी बनवाये गए हैं, इसके साथ-साथ हमने शिक्षकों की गणवेश के बारे में अप्रैल 2022 की शाला स्तर की बैठक में निर्णय ले लिया गया था और निश्चित किया गया था कि 17 जून 2022 को शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से सभी शिक्षक गणवेश में स्कूल आएंगे। कार्यक्रम में शिक्षक सुनील वर्मा, राशिद नदीम एवं मिथिलेश पस्टारिया मेडम उपस्थित हुए। शाला के प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्रा, शिक्षक लखन सिंह उइके, वीर सिंह चौहान, राकेश चौधरी शिक्षक और भृत्य रवेन्द्र शर्मा, निर्वाचन में ड्यूटी होने के कारण प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अपनी सहभागिता नहीं दे पाए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद