UP, जुमे की नमाज व अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन, पुलिस के आला अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

UP, जुमे की नमाज व अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन, पुलिस के आला अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण।

जुमे की नमाज व अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन, पुलिस के आला अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण।

UP, जुमे की नमाज व अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन, पुलिस के आला अधिकारियों ने किया पैदल भ्रमण।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जुमा की नमाज़ के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद औरैया के भीड़-भाड़ वाले स्थानो/चौराहों/रेलवे स्टेशन पर पैदल गस्त कर धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त अधि/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान एसडीएम बिधूना, क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधि/कर्म गण उपस्थित रहें। नमाज की संवेदनशीलता के दृष्टिगत निरंतर ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध स्थानों की निगरानी भी की गयी। साथ ही पुलिस अधीक्षक औरैया वर्मा द्वारा अग्निपथ योजना का युवाओं/छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन अछल्दा, फफूँद व अन्य संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा ड्यूटी में लगे सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...