Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, नाबालिक बालिका के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
राजगढ़/तलेन, नाबालिक बालिका के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। महिला संबंधी अपराध करने वाले अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु जिला पुलिस कप्तान के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वही निर्देशों के परिपालन में थाना तलेन की पुलिस टीम ने पीडिता नाबालिक लडकी के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना तलेन में दिनांक 05.06.22 को पीडिता के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र आरोपी ताहिर खां व किस्मत खां के विरुद्ध पेश किया। आवेदन पर से थाना तलेन मे अप.क्र. 206/22 धारा 376-डी, 450 भादवि, 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से अपराध की कायमी उनि भूरी भील थाना पचोर द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) के द्वारा अपराध में संज्ञान लेते हुए थाना तलेन में पुलिस टीम गठित कर अपराधी की तलाश में लगाया गया। आरोपी की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में जोईस दास अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग सारंगपुर के निर्देशन में थाना तलेन में एक पुलिस टीम थाना प्रभारी तलेन के नेतृत्व में गठित की गई। मामला बलात्कार का होने से अनुसंधान उनि उमाशंकर थाना प्रभारी तलेन द्वारा किया गया जिनके निर्देशन मे थाना तलेन पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से आरोपी की तलाश की और आरोपी ताहिर वेग व किस्मत खां निवासीगण सीका तुर्कीपुरा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को उसके अंजाम तक सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष में आत्मविश्वास आया और उनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस के द्वारा पीडीता की ऊर्जा डेस्क में काउंसलिंग भी कराई गई। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका उपनिरीक्षक उमाशंकर मुकाती थाना प्रभारी थाना तलेन, सउनि जी.पी. पटेल, आरक्षक अनिल आर्य, आर. संजय, आर. सतपाल वर्मा, आर. भानू, आर. खेमसिंह, मआर. संगीता की रही।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद