Post Top Ad
Saturday, June 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, स्ट्रीट लाइट बंद रहने से एनएच पर छाया रहता है अंधेरा, कहीं बल्ब बंद तो कहीं केबल लाइन पड़ी खराब।
रायसेन/बरेली, स्ट्रीट लाइट बंद रहने से एनएच पर छाया रहता है अंधेरा, कहीं बल्ब बंद तो कहीं केबल लाइन पड़ी खराब।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के बीचोबीच लगभग 35 करोड़ की लागत से 1.6 किलोमीटर तक डिवाइडर का निर्माण कार्य कराया गया था। डिवाइडर के बीचोबीच स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। वर्तमान में स्थित लाइट पूरी तरह से बंद पड़े रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर रात्रि समय पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है। 5 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से करोड़ों रुपए की लागत से डिवाइडर का निर्माण कार्य और डिवाइडर के बीचोबीच 60 विद्युत पोल लगवाए गए थे। जंग के ऊपर दूधिया रंग की स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। आज विद्युत पोल जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं तो स्ट्रीट लाइट बंद है। वहीं जगह-जगह से केबिल लाइन खराब स्थिति में पड़ी हुई है।
बीते 5 वर्षों में जब-जब स्ट्रीट लाइट बंद हुई है उन्हें सुधारने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। मेंटेनेंस के नाम पर शासकीय राशि का सिर्फ दुरुपयोग किया गया है। वहीं कई बार स्ट्रीट लाइट की केबल लाइनों को भी सुधारा गया लेकिन सुधार नहीं होने के कारण 60 विद्युत पोलों में लगी स्ट्रीट लाइट कहीं-कहीं अपनी रोशनी बिखेर पा रही है।
शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग किस तरह से अधिकारियों की नाक के नीचे किया जाता है, यह यहां पर जब-जब आसानी से देखने को मिलता है जब कोई कार्यक्रम शहर में संचालित होता है या कोई राजनेता या मंत्री का आगमन शहर में होता है। उस समय स्ट्रीट लाइट के ऊपर प्राइवेट विज्ञापन के बोर्ड लगाए जाते हैं जिनकी परमिशन नगर परिषद के माध्यम से भी नहीं ली जाती।
डिवाइडर के बीचो-बीच लगे हुए 60 विद्युत पोलों में कई विद्युत पोल तो ऐसे हैं जो बिना विद्युत उपकरण के लगे हुए हैं, जो सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं।
इनका कहना है...
विद्युत पोलों में लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जलने का कारण केबल लाइन खराब होना है। कई बार केबल लाइनों को सुधरवाया गया, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
दिनेश शर्मा, विद्युत व्यवस्था रखरखाव कर्मचारी, नगर परिषद बरेली
कुछ हीं समय नगर परिषद का कार्यभार संभाले हुए हैं। मेरे द्वारा विद्युत सप्लाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वही डिवाइडर के बीच में बीच लगे विद्युत पोल और उनमें जलने वाले विद्युत उपकरणों का निरीक्षण भी किया है। कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद है, शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा।
संतोष शर्मा, सीएमओ, नगर परिषद बरेली
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद