Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डिजिटल प्यार का हुआ अंत :- प्रेमी ने रिश्ता तोड़ने की दी धमकी तो प्रेमिका ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका ने फंदा लगाकर ली सेल्फी, प्रेमी को भेजी।
डिजिटल प्यार का हुआ अंत :- प्रेमी ने रिश्ता तोड़ने की दी धमकी तो प्रेमिका ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले प्रेमिका ने फंदा लगाकर ली सेल्फी, प्रेमी को भेजी।
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 12वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर सेल्फी ली और अपने प्रेमी को भेजी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कालना अनुमंडल अस्पताल भेजा, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पूर्व बर्धमान जिले के कालना के कुमार पारा इलाके की है। मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का मुंबई के रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों मोबाइल और सोशल मीडिया पर बात करते थे। मंगलवार उनकी बेटी का फोन बिजी आ रहा था, इस पर उसका प्रेमी नाराज हो गया और रिश्ता तोड़ने की धमकी दे दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, फिर छात्रा को डर लगने लगा कहीं उसका प्रेमी रिश्ता न तोड़ दे। इससे परेशान होकर छात्रा ने फांसी का फंदा गले में लगाया और सेल्फी लेकर प्रेमी को भेजकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि यह प्यार पूरी तरह डिजिटल था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, फिर फोन पर बात करने लगे थे। पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के प्रेमी से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हो गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद