Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
अपराध
गुना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
उधारी के रुपए लेने जा रहे युवक को महिला और उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा, युवक की आंखें फोड़ी, अंगारों से दागा; देखें VIDEO
उधारी के रुपए लेने जा रहे युवक को महिला और उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा, युवक की आंखें फोड़ी, अंगारों से दागा; देखें VIDEO
गुना। महिला और उसके साथियों ने युवक के कपड़े उतारकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी, दहकते अंगारों से भी दागा। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका विडियो अब सामने आया है। मामला गुना जिले के विजयपुर इलाके का है। मंगलवार को पीड़ित ने SP को वीडियो दिखाकर शिकायत की। कोलुआ पठार के रहने वाले गोपाल सिंह बंजारा ने बताया कि शुक्रवार को वह पंजेड़ा गांव में बाबूलाल बंजारा के यहां उधारी के रुपए लेने जा रहे थे। रात 8 बजे भंवरलाल बंजारा और उसके लड़के चैनसिंह, मन्नूलाल ने रास्ता रोक लिया। तीनों उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से दोनों आंखों में गंभीर चोट आई। एक आंख से खून तक निकल आया, जिससे दिखना भी बंद हो गया।
घटना के अगले दिन ही राघोगढ़ थाने में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीनों पर गाली-गलौज, मारपीट की धाराओं में एफ़आईआर की गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल ठीक से नहीं कराया, धाराएं भी सामान्य लगाई हैं। विडियो में आरोपी युवक के हाथ-पैर पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं। आरोपियों में एक महिला भी है। बाबूलाल का कहना है कि आरोपियों ने उसे अंगारों से भी दागा। वीडियो में पास में ही अंगारे जलते भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग अंगारे उठाकर युवक की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। आरोपी युवक के पैसे और मोबाइल भी छीन कर ले गए।
Tags
# अपराध
# गुना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद