Post Top Ad
Sunday, June 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला को जमकर पीटा, रस्सी से बांधकर मारे थप्पड़, बुरी तरह घसीटा, फाड़े कपड़े।
चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला को जमकर पीटा, रस्सी से बांधकर मारे थप्पड़, बुरी तरह घसीटा, फाड़े कपड़े।
असम के शिवसागर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला की जमकर पिटाई कर डाली। महिला को रस्सी से बांधा, थप्पड़ मारे, बुरी तरह घसीटा, बाल खींचे और कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़ित महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन तीनों बेरहम महिलाओं का दिल नहीं पसीजा। घटना आमगुड़ी हलवाटिंग थानाक्षेत्र के वाउलीपुखुरी अंचल गांव की है। पीड़ित महिला पर अवैध संबधों का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार शाम को चार महिलाओं ने पीड़िता को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांध दिया, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसके बाल खींचते हुए थप्पड़ मारे। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को महिला से हो रही इस पिटाई की जानकारी भी दी, लेकिन पुलिस रात 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची। महिलाएं तब भी पीड़िता को मार रही थीं, पुलिस ने पीड़िता को छुड़वाया। लेकिन आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता और उसके पति को ही हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण आरोपी महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद