प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर।

प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर।

प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर।

झारखंड। खूंटी में प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर जब खर्च बढ़ा तो उसे पूरा करने के लिए प्रेमी चोर बन गया और बाइक चोरी को अपना धंधा बना लिया। युवक को चोरी की ऐसी आदत लगी कि बाइक और स्कूटी का ढेर लगा दिया, जांच में ये बात सामने आई है। शातिर युवक चोरी की बाइक और स्कूटी के नंबर प्लेट को बदल कर उसे घने जंगलों में छुपा कर रखता था। स्थानीय स्तर पर चोरी की बाइक की कम कीमत मिलने की वजह से वो उसे बाहर के ग्राहकों को डिलीवर करता था। अब पुलिस सरगना को खंगालने में जुटी है, इस बाइक चोर गैंग का खुलासा खूंटी के एसपी ने किया है।

पुलिस ने इस मामले में चोरी की 27 बाइक और स्कूटी के साथ तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। खूंटी जिले में पिछले कुछ महीनों से बाइक और स्कूटी की चोरी में बेतहाशा वृद्धि हो गयी थी, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ गयी थी। खूंटी एसपी के निर्देश पर चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग माध्यमों से सूचना इकट्ठा की जिसके बाद पता चला कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने के लिये उसे दशमाइल के रास्ते रेमता होते हुए कहीं ले जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम चुकरू मोड़ के पास घात लगा कर बाइक चोरों का इंतजार करने लगी। जैसे ही कुछ देर के बाद चोरी की बाइक ले जा रहे चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वो तेजी से बाइक लेकर भागने लगे लेकिन चुकरू मोड़ पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर।

बाइक के कागजात मांगने पर ये लोग कागजात नहीं दिखा पाये और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो इन सभी आरोपियों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग चोरी की बाइक को जंगल के झाड़ियों में छुपाने जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर खूंटी, अड़की और मारंगहादा थाना क्षेत्र के अलग जगहों से 9 टीवीएस अपाचे, 13 स्कूटी, 2 होंडा सीबीआर, 1 होंडा साईन, 1 यामहा एमटी और 1 पल्सर सहित 27 बाइक को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के नाम मनोज स्वांसी, हरेकृष्ण लोहरा, जबकि एक आरोपी नाबालिग है।

प्रेमिका लिव इन में रहने लगी साथ तो बढ़ गया खर्च, ख़्वाहिश पूरी करने के लिए प्रेमी बन गया चोर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...