भोपाल, बॉयफ्रेंड ने रेप केस में राजीनामा करवाने दोस्त से गर्लफ्रेंड का करवाया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

भोपाल, बॉयफ्रेंड ने रेप केस में राजीनामा करवाने दोस्त से गर्लफ्रेंड का करवाया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

बॉयफ्रेंड ने रेप केस में राजीनामा करवाने दोस्त से गर्लफ्रेंड का करवाया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

भोपाल, बॉयफ्रेंड ने रेप केस में राजीनामा करवाने दोस्त से गर्लफ्रेंड का करवाया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

भोपाल। 26 साल की युवती का बॉयफ्रेंड ने दोस्त से रेप कराया, इसका विडियो भी बनाया। पीड़िता ने इससे पहले बॉयफ्रेंड पर रेप केस कराया था। जिसके बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का भरोसा दिलाकर होटल बुलाया। यहां दोस्त से रेप कराकर विडियो बना लिया। विडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप केस में समझौता कराया। इसके बाद भी दोस्त ने महिला को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। परेशान होकर पीड़िता ने बॉयफ्रेंड और उसके 3 दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, बिलखिरिया इलाके में रहने वाली पीड़िता शादीशुदा है। उसने हनुमानगंज पुलिस को बताया कि 10 जून की दोपहर वह टीलाजमालपुरा में रहने वाले बॉयफ्रेंड अकबर उर्फ तालिस पर उसने रेप केस कराया था। अकबर के दोस्त जीशान खान ने उसे भरोसा दिलाया वह अकबर से उसकी शादी करा देगा। जीशान महिला को अकबर से मिलाने हमीदिया रोड स्थित साईं प्लाजा होटल ले गया। कमरे में ले जाकर रेप किया। इसका विडियो भी बना लिया। अकबर होटल में ही दोस्त मोहम्मद इस्माइल उर्फ अमन और तौफीक के साथ बैठा था। चारों ने मिलकर विडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के दबाव में आकर पीड़िता समझौते के लिए राजी हो गई। आरोपी कोर्ट ले गए। एफिडेबिट भरवाकर समझौता करवाया, इसके बाद वे उसे आनंद नगर छोड़कर वहां से चले गए।

पीड़िता ने बताया कि दो दिन बाद 12 जून को जीशान ने दोबारा फोन किया। उसने कहा कि उसके पास अभी भी उसके विडियो और फोटो हैं। चुपचाप आ जाए, नहीं तो विदे वायरल कर देगा। परेशान होकर हनुमानगंज थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जीशान 5वीं क्लास तक पढ़ा है और फर्नीचर का काम करता है। अकबर 12वीं क्लास तक पढ़ा है, वह एक होटल में काम करता है, तौफीक होटल चलाता है।

भोपाल, बॉयफ्रेंड ने रेप केस में राजीनामा करवाने दोस्त से गर्लफ्रेंड का करवाया रेप, वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...