युवक ने तहसील परिसर में की युवती से छेड़छाड़, युवती ने मनचले पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, बीच सड़क पर की पिटाई; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 15, 2022

युवक ने तहसील परिसर में की युवती से छेड़छाड़, युवती ने मनचले पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, बीच सड़क पर की पिटाई; देखें VIDEO

युवक ने तहसील परिसर में की युवती से छेड़छाड़, युवती ने मनचले पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, बीच सड़क पर की पिटाई।

युवक ने तहसील परिसर में की युवती से छेड़छाड़, युवती ने मनचले पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, बीच सड़क पर की पिटाई; देखें VIDEO

बीना। छेड़छाड़ करने पर एक युवती ने युवक की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने भी युवक को पीटा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। मामला बीना के खुरई का है, जहां युवक ने तहसील परिसर में युवती से छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ करने के बाद युवक भाग निकला। तभी युवती चिल्लाते हुए उसके पीछे भागी। ये देखकर कुछ लोगों ने भी दौड़ लगा दी और आरोपी को पकड़कर बीच सड़क पर ही उसे जमकर पीटा।


युवती ने अपनी चप्पल उतारकर युवक को पीटा। युवती के साथी ने भी छेड़खानी करने वाले की जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक को पीटा। मारपीट के दौरान भी आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसे लोगों ने थोड़ी दूर जाकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले युवक भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

युवक ने तहसील परिसर में की युवती से छेड़छाड़, युवती ने मनचले पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, बीच सड़क पर की पिटाई; देखें VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...