Post Top Ad
Sunday, June 19, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
UP, योग से होती है आनन्द की अनुभूति, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 139वें चरण का सफाई अभियान।
UP, योग से होती है आनन्द की अनुभूति, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर चला 139वें चरण का सफाई अभियान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. व वन विभाग, औरैया द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के अमृत महोत्सव अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार को प्रातः 6 बजे यमुना तट स्थल, औरैया पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु जिलाधिकारी-औरैया मा.पी.सी. श्रीवास्तव व कार्यक्रम आयोजक के रूप में जिला वन अधिकारी, औरैया विमल कुमार सिंह मौजूद रहे, विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों, महिला शाखा तुलसी व वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका हृदय से अभिनंदन किया। आयोजन के अंतर्गत विशिष्ट अतिथि विमल कुमार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई, यमुना तट पहुंचकर जिलाधिकारी ने यमुना मैया की पूजा अर्चना करने के उपरांत घंटा घड़ियाल के साथ पतित पावनी यमुना मैया की आरती उतारी, तदोपरांत योगाभ्यास के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि योग जीवन की अमूल्य निधि है, दैनिक कार्यों में योग को हिस्सा बनाने पर लोग तमाम बीमारियों से बचकर अपने जीवन को खुशहाल व प्रश्न निश्चित रख सकते हैं, जबकि योगाचार्य विशाल दुबे व योगाचार्य मिथुन मिश्रा द्वारा योगाभ्यास हास्य योग के साथ संपन्न कराया गया, मुख्य अतिथि ने यमुना तट पर लंबी आयु व सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पीपल आदि कई पौधारोपण किया उन्होंने बताया कि पौधों से ही हम जीवों को प्राणवायु मिलती है, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उसके उपरांत जिलाधिकारी ने अंत्येष्टि स्थलों पर विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित 139 वें श्मशान घाट सफाई अभियान में सहभागिता की, तथा यमुना मैया को प्रणाम व यमुना जल से आचमन कर मैया का आशीर्वाद ग्रहण किया, उन्होंने कहा कि यह जीवन के अंतिम सत्य का पवित्र स्थल है, सभी को अपना जीवन काल पूर्ण कर यहां पर आना है, उन्होंने विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा संचालित जनहित के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, वन विभाग के रेंजर व वन दरोगा, निरीक्षक महिला शाखा तुलसी की समस्त सदस्य, समिति के सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, विकास गुप्ता, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, शिक्षक अनुराग गुप्ता, अर्पित दुबे एडवोकेट, राकेश गुप्ता व योगेश गुप्ता बैंक वाले, मोहित अग्रवाल(लकी), अनूप बिश्नोई, ऋषभ पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के 3 सैकड़ा सेवादार मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद