रायसेन/बरेली, एक से भले दो, दो से भले चार - इसी तर्ज पर कांग्रेसी और भाजपाई लड़ रहे नगर निकाय चुनाव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

रायसेन/बरेली, एक से भले दो, दो से भले चार - इसी तर्ज पर कांग्रेसी और भाजपाई लड़ रहे नगर निकाय चुनाव।

एक से भले दो, दो से भले चार - इसी तर्ज पर कांग्रेसी और भाजपाई लड़ रहे नगर निकाय चुनाव।

  • आधे से अधिक वार्ड में निर्दलीयों ने ठोकी ताल।

रायसेन/बरेली, एक से भले दो, दो से भले चार - इसी तर्ज पर कांग्रेसी और भाजपाई लड़ रहे नगर निकाय चुनाव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायक सहित पूर्व विधायक और वरिष्ठ क्रम के प्रति टिकट वितरण को लेकर नाराजगी स्पष्ट रूप से झलकती ही दिखाई दे रही है। तभी तो जिस वार्ड से भाजपा और जिस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उन्हीं वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी के विरोध में चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा की तरफ से रातों-रात प्रत्याशियों के नाम भाजपा की लिस्ट से कटवाकर अपने रिश्तेदारों को नगरीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने का मौका दिया है तो वहीं कांग्रेस एक से भले दो और दो से भले 4 की तर्ज पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही है। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक छह में जहां वार्ड के पूर्व पार्षद का नाम भाजपा की लिस्ट में जारी किया गया था तो वहीं भाजपा के पूर्व विधायक ने अपने परिवार के सदस्य को पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए पूर्व पार्षद का नाम रातों-रात कटवा दिया। यहां असंतोष की आग ऐसी भड़की कि भाजपा समर्थित पूर्व पार्षद ने वार्ड क्रमांक 6 से पार्टी के विरोध में ही ताल ठोक कर निर्दलीय मैदान में उतरने हेतु पर्चा भर दिया। वहीं कांग्रेस में भी बगावत के सुर स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं। तभी तो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 में जहां कांग्रेस ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया तो वहीं उसका विरोध करने के लिए पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं तो वहीं इसी बात पर एक और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता जो पूर्व में कांग्रेस की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं वह भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके। जिन वार्ड से भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं वहीं से भाजपा और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी उनकी ही पार्टी का विरोध करने के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे नगर परिषद के कई वार्ड जहां भाजपा और कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से विरोध निर्दलीय करते दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...