शराबी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, 11 माह का मासूम भी हुआ अनाथ, नशे में पहले पीटा, फिर दबा दिया गला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 31, 2022

शराबी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, 11 माह का मासूम भी हुआ अनाथ, नशे में पहले पीटा, फिर दबा दिया गला।

शराबी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, 11 माह का मासूम भी हुआ अनाथ, नशे में पहले पीटा, फिर दबा दिया गला।

शराबी पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, 11 माह का मासूम भी हुआ अनाथ, नशे में पहले पीटा, फिर दबा दिया गला।

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके पेट मे पल रहे चार माह के बच्चे की हत्या कर दी। एक 11 माह का बच्चा इस घटना में अनाथ हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में देर शाम पहले पत्नी से झगड़ा किया। फिर बेरहमी से पिटाई कर गला दबा दिया। जिसके बाद गांव के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस तथा मृतका के मायके को दी गई। आरोपी को गांव के बाहर से पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार के टोला दीहुली का है। शनिवार की देर शाम पवन विश्वकर्मा की 40 साल की पत्नी शशिकला से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उस समय पवन नशे में था, जिसके बाद अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। इसी घटना के दौरान मृतिका के पेट में पल रहे चार माह के बच्चे की भी मौत हो गई।

11 माह के मासूम के सिर से शराबी पिता ने मां का साया उठा दिया। अब मासूम को पालने का जिम्मा उसके ननिहाल के लोगों ने अपने कंधों पर उठाया है। जहां उसकी देखभाल की जाएगी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता इंद्रजीत विश्वकर्मा निवासी सेखपुरा थाना कोतवाली पडरौना ने तहरीर दी। गांव के लोगों के अनुसार पत्नी की पिटाई करते समय पवन नशे में धुत था। पुलिस के मुताबिक, दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...