Post Top Ad
Sunday, July 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, 12 साल का संकल्प लेकर आश्रम में लॉकडाउन होकर लाल बाबा कर रहे थे साधना, कल हो रही साधना पूर्ण, चौमासा करेगे बापौली में, निकलेंगे नर्मदा परिक्रमा पर।
रायसेन/बरेली, 12 साल का संकल्प लेकर आश्रम में लॉकडाउन होकर लाल बाबा कर रहे थे साधना, कल हो रही साधना पूर्ण, चौमासा करेगे बापौली में, निकलेंगे नर्मदा परिक्रमा पर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर दूर सिद्धेश्वर शिवमंदिर बापौलीधाम आश्रम में 12 वर्षों से साधना रत पूज्य संत श्री श्री जंमू वाले लालबाबा जी बापौली आश्रम में लॉकडाउन होकर 12 वर्ष से लगातार तपस्या कर रहे हैं। 12 वर्ष की साधना कल 18 जुलाई को पूर्ण हो रही है। गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर शिव मंदिर बापूजी आश्रम परिवार द्वारा 8 बजे से 151 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ और दोपहर 2 बजे से महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पूज्य गुरुदेव चौमासा शिवमंदिर बापौलीधाम आश्रम में ही करेंगे। चौमासा काटने के बाद जम्मू वाले लाल बाबा जी नर्मदा परिक्रमा के लिए आश्रम से निकलेगे। कार्यक्रम में भी गुरु जी से आशीर्वाद लेने गुरु जी के शिष्य और मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी बापोली धाम पहुंचेंगे।
जम्मू वाले लाल बाबा 12 साल से बापोली आश्रम के अंदर रहकर लगातार तपस्या और साधना कर रहे थे। शाम को कुछ समय के लिए ही भक्तों से मिला करते थे। आज गुरुजी के 12 साल पूर्ण हो रहे हैं। भक्तों के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र बापौली आश्रम बन चुका है। लोग लाल बाबा जी से आशीर्वाद लेने के लिए हमेशा विचलित रहते थे। लाल बाबा जी द्वारा बापौली आश्रम को विकराल रूप में विकसित किया, आश्रम में गौशाला निर्मित कर प्रदेश में गौ सेवा का संदेश भी गुरु जी द्वारा दिया गया है। इस गौशाला को देखने के लिए प्रदेश से भी नहीं देश से लोग आते हैं और कई तपस्वी संत भी सिद्धेश्वर धाम आ चुके हैं। बापूजी आश्रम में बनी इस गौशाला मैं गौ माताओं को एसी में रखा जाता है, एक-एक गौ माता गुरुजी के हर इशारों को समझती है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद