रायसेन/सिलवानी, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 4 हुए घायल, घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 11, 2022

रायसेन/सिलवानी, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 4 हुए घायल, घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 4 हुए घायल, घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

रायसेन/सिलवानी, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 4 हुए घायल, घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
सिलवानी। बम्होरी गुंदराई के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमे 4 घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, एक मोटर साइकिल पर सोनू आदिवासी, प्रकाश आदिवासी और अनिकेत आदिवासी निवासी जैसीनगर जिला सागर के तीन युवक सवार थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर प्रतापगढ़ का आनंद आदिवासी सवार था। जैसीनगर के मोटरसाइकिल सवार धान लगाने के लिए बाड़ी बकतरा जा रहे थे और दूसरा मोटरसाइकिल सवार सिलवानी से अपने गांव प्रतापगढ़ जा रहा था। तभी गुंदरई के पुल के पास दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सभी 4 घायलों को इलाज के लिए तत्काल 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाकर भर्ती किया गया। घटना सोमवार की रात्रि 9 बजे के लगभग की है। समाजसेवी मिथुन लोधी, ओम देव पटेल ने चारों ही घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस में बैठाकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। प्रतापगढ़ के आनंद आदिवासी की स्थिति गंभीर स्थिति बताई जा रही है।

रायसेन/सिलवानी, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में 4 हुए घायल, घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...