Post Top Ad
Friday, July 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गांव की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने डाले उत्साह पूर्वक वोट, बुजुर्ग, युवाओं और महिला पुरुषों ने लाइन में लगकर डाले वोट।
रायसेन, गांव की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने डाले उत्साह पूर्वक वोट, बुजुर्ग, युवाओं और महिला पुरुषों ने लाइन में लगकर डाले वोट।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गांव की सरकार बनाने के लिए तीसरे चरण में साँची तथा ओबेदुल्लागंज ब्लॉक में शुक्रवार को वोट डाले गए। मतदान के लिए वोटरों ने लाइनों में लगकर गांवों की समस्याओं को हल करने लोकतंत्र के इस महापर्व में जमकर वोटिंग भी की। बारला ग्राम पंचायत के पोलिंग बूथ पर प्रदेश के पूर्व वन मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता डॉ गौरी शंकर शेजवार ने मतदान किया। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में जिले की जनपद पंचायत सॉची तथा औबेदुल्लागंज में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। पोलिंग बूथों का निरीक्षण और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, एसडीएम रायसेन एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल पहुंचे। सुबह 11 बजे तक सांची जनपद पंचायत में 40.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 39.5 प्रतिशत महिला मतदाता तथा 41.1 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल है। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज जनपद में 45.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमे 51.1 प्रतिशत महिला मतदाता तथा 39.9 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद