रायसेन/सिलवानी, त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी, एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 11, 2022

रायसेन/सिलवानी, त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी, एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन।

त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी, एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

रायसेन/सिलवानी, त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी, एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
सिलवानी। सोमवार को अखण्ड दिगम्बर जैन समाज द्वारा त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी में अभी तक कोई कार्रवाई न होने को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 4 जुलाई को दिगम्बर त्रिमूर्ति जैन मंदिर सियरमऊ रोड पर दानपेटी से डेढ लाख रूपए की दानपेटी के ताले तोड़कर चोरी हो गई थी। आज दिनांक तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई एवं इसके उलट समाज के ही लोगों को बार-बार थाने में बिठाकर परेशान किया जा रहा है, जिससे अखण्ड दिगम्बर जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। 26 जुलाई तक कार्यवाही नहीं होती है तो अखण्ड दिगम्बर जैन समाज के द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई ही। इस दौरान कौषल जैन, चंद्रकुमार जैन, सुनील जैन, विभोर जैन, मिलन जैन, मनीष सिंघई, संजय मस्ताना, आशीष सिंघई, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...