Post Top Ad
Friday, July 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
भोपाल, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में बनी तीसरा विकल्प।
भोपाल, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में बनी तीसरा विकल्प।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल और प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय व पंचायत राज चुनावों में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व सफलता की शुरुआत के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब मध्यप्रदेश में तीसरा मजबूत विकल्प बन चुकी है। मध्यप्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद मध्यप्रदेश की जनता भी आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद दे रही है और अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर विश्वास जता रही है। इन चुनावों में दोनों पारंपरिक दलों ने धनबल ओर बाहुबल का उपयोग किया और हमारे प्रत्याशी को डराने-धमकाने का भी काम किया, लेकिन प्रदेश की जनता ने अपने समर्थन से आप को बड़ी सफलता दिलवाई। हम वादा करते है कि उनकी आकांक्षा के अनुरूप बुनयादी मूलभूत सुविधाओं को उन्नत कर उनके जीवन को सुखी बनायेगे। शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग की अकर्मण्यता के चलते कितने ही मतदाताओं को अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा, ये स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नही है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने पार्टी की सफलता का श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को देते हुए जनता को धन्यवाद देते हुए बताया कि पार्टी ने सिंगरौली महापौर का चुनाव जीतने के साथ-साथ सभी नगर निगमों में पार्टी ने 6-7 प्रतिशत मत प्राप्त किए हैं। ज्ञातव्य है कि पार्टी ग्वालियर नगर निगम प्रत्याशी ने लगभग 46000 वोट प्राप्त किए हैं। प्रदेश भर में 40 से अधिक पार्षद प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है और 86 से ही पार्टी ग्रामीण क्षेत्र में भी बहुत अधिक सफल रही है। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों में ग्रामीण क्षेत्र में 10 से अधिक जिला पंचायत सदस्य, 20 से अधिक जनपद सदस्य, 100 से अधिक सरपंच तथा 200 से ऊपर पंच निर्वाचित हुए हैं। पंकज सिंह ने विश्वास जताते हुए बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी और मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद