Post Top Ad
Monday, July 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पहले सावन सोमवार पर शिवभक्तों ने की भगवान औघड़दानी की आराधना।
रायसेन, पहले सावन सोमवार पर शिवभक्तों ने की भगवान औघड़दानी की आराधना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शिव पार्वती देवी की उपासना के पर्व पहले सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवभक्तों ने भगवान सदाशिव की पूजन आराधना करते हुए नगर के शिवालयों शिव मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ बरेली बापौली के शिव मंदिरों, शिवालयों में पहुंची। यहाँ शिव मंदिर और शिवालयों में शिवभक्तों के हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम के मंत्र जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों द्वारा श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखे और भोले शंकर भंडारी को बेल पत्री, अक्षत धतूरा, चन्दन, रौली, हल्दी, चावल, फूल, मौसमी फल, नारियल, मिठाई आदि अर्पित कर भोग लगाया।
साथ ही दूध, दही, शहद और घी, गंगाजल, नर्मदा जल से भोलेबाबा, माता पार्वती, शिवालयों का अभिषेक कर मन्नतें मांगीं। जल चढ़ाने व महादेव भगवान की पूजन आराधना का सिलसिला सुबह से दोपहर तक जारी रहा। रायसेन के शिवालय मन्दिर, गंजबाजार, महादेव मंदिर बाबा भारती, मारुति नन्दन, शिव पार्वती मन्दिर पाटनदेव, महमत्युजंय मन्दिर बाल बिहार अर्जुन नगर, भगवान शिव मंदिर प्रजापति समाज धर्मशाला, माता भगवती मन्दिर सांची रोड़ को बिजली की रंगबिरंगी झालरों, फूलों, आम्रपत्रों की वन्दनवारोंसे मनमोहक तरीके से सजावट की गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद