Post Top Ad
Wednesday, July 6, 2022
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवक ने महिला के साथ की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला तवे का हत्था, सीने पर पैर से इतना मारा कि फट गए फेफड़े।
युवक ने महिला के साथ की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला तवे का हत्था, सीने पर पैर से इतना मारा कि फट गए फेफड़े।
छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी देखने को मिली है। जहां पर एक 52 साल की महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में तवे का हत्था डाल दिया। इतना ही नहीं महिला के गले और छाती को पैरों से जोर-जोर से कुचला गया, जिसकी वजह से महिला की गले की हड्डियां टूट गईं और फेफड़े फटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घर में बर्तन साफ करने का काम करने वाली 52 साल की महिला का शव तीन जुलाई की सुबह कलतरा नगर के पोड़ीभाठा में उसके घर में अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि मृतक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है, साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में काफी चोटें आई हैं। इतना ही नहीं उसके गले और सीने की हड्डी टूटने और फेफड़े फटने से उसकी मौत हो गई। महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिरों को अलर्ट किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके का घोषित बदमाश सूरज भोई यहां घूम रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने उसे अकलतरा के एक ढाबे में सूरज भोई को गिरफ्तार किया। फिर उसके साथ सख्ती से पूछताछ की गई तो सूरज ने बताया कि 2 जुलाई की रात पौड़ी भाटा में घूम रहा था, तब एक घर का दरवाजा खुला हुआ था और उस घर में एक महिला सोई मिली। महिला को अकेला देखकर घर में घुस गया और डरा धमकाकर महिला से रेप किया। उसने पुलिस को बताया कि वो दूसरी बार भी बलात्कार करना चाहा रहा था, लेकिन महिला चिल्लाने लगी इसलिए उसे मार डाला।
सूरज भोई ने पुलिस को बताया कि वो महिला के बाल पकड़कर अंदर लाया और उसे फर्श पर पटक दिया। घर में रखे लोहे के तवे से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। फिर उसके सीने पर चढ़कर गर्दन को अपने दोनों हाथ से दबाया। महिला के छटपटाने पर उसके गले को अपने पैर से दबा दिया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वो महिला के हाथ में पहने चांदी के 4 नग जड़ी चूड़ी निकाल के लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वो पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुका है। आरोपी जब भी जेल से छूटकर आता नए अपराध की रणनीति बनाता और उसे अंजाम देने के बाद कुछ दिन ऐश करता था, फिर उसी इलाके में लौट कर अपराध करने लगता था। इस सिलसिले में वो कई बार जेल जा चुका था, सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद