रायसेन/बरेली, जैन समाज का निर्णय - इस बार जैन समाज के प्रत्याशी को ही देंगे समर्थन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

रायसेन/बरेली, जैन समाज का निर्णय - इस बार जैन समाज के प्रत्याशी को ही देंगे समर्थन।

जैन समाज का निर्णय - इस बार जैन समाज के प्रत्याशी को ही देंगे समर्थन।

रायसेन/बरेली, जैन समाज का निर्णय - इस बार जैन समाज के प्रत्याशी को ही देंगे समर्थन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। समाजसेवी और पूर्व नगर परिषद पार्षद स्वर्गीय सुरेश चंद जैन की बहू सारिका नवीन जैन इस बार वार्ड क्रमांक 10 से जैन समाज की मांग पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी से टिकट चाही थी लेकिन भाजपा ने उन्हें दरकिनार किया। इस बात का जैन समाज में रोष व्याप्त रहा और उन्होंने निर्णय लिया कि निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे। समाज की मांग पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया और पूर्व पार्षद स्वर्गीय सुरेश चंद जैन जो समाजसेवी भी थे उनकी भी शहर में मजबूत पकड़ मानी जाती थी। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सारिका जैन के पति नवीन जैन जो योगा में विश्वास रखते हैं, उन्हें वार्ड वासियों के द्वारा भरपूर समर्थन दिया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़ी हुई है, क्योंकि पूर्व में विजय पार्षद से उनकी बात रही थी कि अगली बार वह वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि जैन समाज ने उन्हें भरपूर समर्थन देकर विजय श्री प्रदान करवाई थी। लेकिन फिर भी वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्याशी अलका चांडक चुनाव मैदान में है, जो समाज को रास नहीं आ रहा। निश्चित ही निर्दलीय प्रत्याशी से भाजपा को नुकसान वार्ड 10 में हो सकता है।

रायसेन/बरेली, जैन समाज का निर्णय - इस बार जैन समाज के प्रत्याशी को ही देंगे समर्थन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...