Post Top Ad
Sunday, July 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, नगर में भ्रष्टाचार की हुई शुरुआत, पाइपलाइन के खोदी गई सड़क को नहीं किया गया दुरुस्त।
रायसेन/देवरी, नगर में भ्रष्टाचार की हुई शुरुआत, पाइपलाइन के खोदी गई सड़क को नहीं किया गया दुरुस्त।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर के बस स्टैंड से लगे हुए कहार मोहल्ले में नल जल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के चलते रोड की जो खुदाई की गई थी। आज दो-तीन महीने हो गए हैं, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके चलते आवागमन बंद हो गया है। ठेकेदार को कई बार मोहल्ले के लोगों ने व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया की हमारे मोहल्ले में दो नवयुवकों की मौत हो गई है, जिसके चलते परिवार तक पहुंचने में रिश्तेदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों के स्कूल खुल गए हैं, बच्चे कीचड़ में फिसलने के कारण बच्चों को चोटे आ रही हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। यह बात ठेकेदार को कई बार बता चुके हैं लेकिन ठेकेदार की दबंगई के चलते सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, मोहल्ले में बीमारी फैलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। मोहल्ले के नागरिकों का कहना है कि जल्दी ही इस सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो कलेक्टर साहब के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद