Post Top Ad
Monday, July 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, खोदी गई सड़क की मरम्मत ना करने के कारण स्कूली बच्चों को आई गंभीर चोटें।
रायसेन/देवरी, खोदी गई सड़क की मरम्मत ना करने के कारण स्कूली बच्चों को आई गंभीर चोटें।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर पंचायत में बस स्टैंड से लगे हुए चूड़ी मार्केट की मैन सड़क में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन डालने हेतु सड़क की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन तो डाल दी लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क के ऊपर जो तीन-चार महीने से जो मलवा पड़ा है, उसकी वजह से चूड़ी मार्केट में आने-जाने का रास्ता बंद पड़ा है।
बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्कूल जाते समय चोट लग जाती हैं, छोटे बच्चों का स्कूल में आना-जाना बंद है, इससे बच्चे पढ़ाई में पीछे होते जा रहे है। बरसात का मौसम होने के कारण मोहल्ले में बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। इस सड़क के किनारे रोजमर्रा के छोटे-छोटे व्यापारियों की चूड़ी की दुकान है। सावन के महीने में ज्यादातर ग्रहकी का सीजन रहता है, अब उनको चिंता सताए जा रही है, रास्ता बंद होने के कारण जो माल की खरीदी हुई है उसका क्या होगा।
ग्राहक दुकानदार के पास तक नहीं पहुंच पा रहे, ठेकेदार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ठेकेदार की दबंगई के चलते इसकी मरम्मत नहीं की जा रही। इसको लेकर समाचार पत्रों में इस सड़क को लेकर प्रकाशन हो चुका है, लेकिन ठेकेदार बाहुबली होने के कारण उस पर कोई भी अधिकारी इस ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद