Post Top Ad
Friday, July 8, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पति दोस्त के साथ मिलकर नवविवाहिता से जबरन बनाता संबंध, वीडियो रिकॉर्ड कर दी वायरल करने की धमकी।
पति दोस्त के साथ मिलकर नवविवाहिता से जबरन बनाता संबंध, वीडियो रिकॉर्ड कर दी वायरल करने की धमकी।
उत्तर प्रदेश। गोरखपुर जनपद की एक महिला ने अपने पति पर रेप, मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर में चौंकाने वाला एक आरोप यह भी है कि पति अपने दोस्त से भी महिला का रेप करवाता था, अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इलाके के जंगल चवंरी निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि उसका पति बीते 6 माह से आए दिन शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ घर आता है और बगैर सहमति के उसके संग शारीरिक संबंध बनाता है। साथ ही अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनवाता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। इतना ही नहीं, पति जान से मारने और घर से निकालने की भी धमकी देता है। इसके अलावा उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन पति के अंदर कोई सुधार नहीं आया। बीते 6 जून को भी पति अपने दोस्त विक्की के साथ घर पर आया और मार-पीटकर दोनों ने उसके संग बारी-बारी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा आरोपी बासगांव थाना इलाके का रहने वाला है, पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इससे पहले, पीड़ित महिला एफआईआर दर्ज कराने के लिए खोराबार थाने से लेकर जनपद के पुलिस कप्तान के पास गई थी, लेकिन पुलिस आनाकानी करती रही। इस बीच, महिला किसी तरह एडीजी जोन कार्यालय पहुंची, जहां पर एडीजी ने महिला को आश्वासन दिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को पीड़ित महिला की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद