Post Top Ad
Thursday, July 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, शराब दुकान बंद करके घर जा रहे कर्मचारियों पर हमला, एक मृत, दो गंभीर घायल।
रायसेन/बरेली, शराब दुकान बंद करके घर जा रहे कर्मचारियों पर हमला, एक मृत, दो गंभीर घायल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। रायसेन जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। कल दरमियानी रात्रि में शराब दुकान बंद कर आफिस जा रहे तीन कर्मचारियो के ऊपर प्राण घातक हमला किया। जिनमे एक युवक गोलू की मौत हो गई, वही दो अन्य शराब दुकान कर्मी घायल हो गए। दोनों घायलों का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कल दरमियानी रात्रि की बताई जा रही है। 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट बरेली थाने में दर्ज की गई, जिनकी तलाश बरेली पुलिस कर रही है। बरेली नगर में विगत दिनों पहले एसडीओ के घर में पत्नी और सास पर चलाई थी छोरियां, अभी तक नहीं हुआ खुलासा। वही बरेली नगर में हो रही है बड़ी वारदातें और बरेली नगर की मुक्त बस्ती में चोरियां होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मगर बरेली पुलिस के द्वारा आज तक अपराधियों को नहीं पकड़ा गया, ना ही कोई जांच दल बनाए गए। बरेली थाने में सिर्फ मामले दर्ज होते हैं, लेकिन उनपर नहीं होती कोई कार्यवाही। बरेली नगर में स्तिथ शराब दुकान पर काम करने वाले तीनो युवक गोलू, संदीप व शिब्बू देर रात दुकान बंद कर अपने ऑफिस जा रहे थे। तभी बरेली के ही कुछ यूवको ने प्राण घातक हमला कर दिया, जिसमें गोलू की मौत हो गयी। मामला शराब खरीदी में विवाद होना बताया जा रहा है। देर रात खुल रही शराब दुकानों से आमजन वैसे ही परेशान है। बरेली नगर में दो शराब दुकान संचालित हो रही है। दोनों ही दुकाने रात 12 बजे तक खुली रहती है और आये दिन विवाद की स्तिथि बनती है। बरेली पुलिस या आबकारी विभाग देर रात तक खुल रही इन दुकानों पर कार्यवाही करने में कोताही बरतता है, जिसकी परिणति आये दिन झगड़ो में परिवर्तित हो रही है। कल रात भी यही हुआ, देर रात हुई इस घटना में 5 आरोपियों के नाम तो आ गए पर पुलिस बता नही रही। लेकिन कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया है। वही पुलिस की गश्त पर सवाल भी उठ रहे है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शराब दुकान से थोड़े हटकर यह घटना हुई है, जिसकी वजह से शराब दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना नही आई, लेकिन सामने लगे बैंक के कैमरे में शायद कुछ पुलिस को मिल जाये।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद