रायसेन, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 9, 2022

रायसेन, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर की आत्महत्या।

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर की आत्महत्या।

रायसेन, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर की आत्महत्या।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज के लोहा मील के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची बेगमगंज पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल भेजा। बेगमगंज के लोहा मील के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना बेगमगंज पुलिस को मिली, उसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान गोविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार गोविंद अपनी बीमारी के चलते मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसके चलते गोविंद कल शाम से घर नही पहुँचा था और हमेशा आत्महत्या कर लेने की बात कहता था। मौके पर पहुँचे एसडीओपी सुनील बरकड़े ने बताया कि युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है और पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

रायसेन, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर की आत्महत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...