रायसेन, चिड़िया टोल वन परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया ऋण शिविर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 30, 2022

रायसेन, चिड़िया टोल वन परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया ऋण शिविर।

चिड़िया टोल वन परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया ऋण शिविर।

रायसेन, चिड़िया टोल वन परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया ऋण शिविर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रायसेन जिले में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। रायसेन चिडिया टोल वन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक राजीव पुरी, कलेक्टर अरविंद दुबे, अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा, क्षेत्रीय प्रमुख बीआरआर नायक, सीईओ जिला पंचायत पीसी शर्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा के वैज्ञानिक मुकुल कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सेंट आर-सेटी रायसेन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों ने मां सरस्वती की वंदना का गायन किया। इस अवसर पर लड़कियों द्वारा देश-भक्ति के गीत पर डांस किया गया। कार्यपालक निदेशक राजीव पुरी ने बताया कि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक द्वारा सेंट क्रांति अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गृह ऋण, वाहन ऋण, पर्सनल ऋण, व्यवसाय ऋण, कृषि ऋण आदि आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऋण लेने के लिए आप मोबाइल नंबर 9223901111 पर मिस कॉल करें और हमारे बैंक के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे और त्वरित ऋण उपलब्ध करवाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आव्हान किया कि सभी डिजिटल बैंकिंग का प्रयोग करें जिससे आप बैंकिंग सुविधाएं घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे। इस प्रकार के ऋण शिविरों का आयोजन अगस्त 2022 में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा ने बताया कि कभी भी अपना ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करें इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया। क्षेत्रीय प्रमुख बीआरआर नायक ने बताया कि भोपाल अंचल द्वारा 700 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए। सीईओ पीसी शर्मा द्वारा बैंक की योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध किया। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानिक मुकुल कुमार द्वारा कृषि के संबंध में बहुमूल्य जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखाओं के लाभार्थियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राजीव पुरी द्वारा आर सेटी रायसेन का दौरा कर पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में शाखाओं के शाखा प्रबंधकों, क्षेत्रीय कार्यालय के सुनीत राणा, एपी सिंह, अमन रावत, मोहित, अग्रणी जिला प्रबंधक एचएस सोनी, आर सेटी के निदेशक विजय दामले, शाखा प्रबंधक रायसेन के राजू पासवान का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...